संदेश

पीरियड में प्रेगनेंसी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्या असुरक्षित सेक्स से पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है?

चित्र
  पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है या नहीं, इस बात को लेकर आप अकेले कंफ्यूजन में नहीं है। जी हाँ, आपके जैसी और भी कई महिलाएं हैं, जो इस सवाल का सही जवाब जानना चाहती हैं। तो चलिये, आज हम भी इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं। इसके लिए सबसे पहले हमें प्रेगनेंसी के पूरे प्रोसेस को समझना होगा। कैसे होती है नॉर्मल प्रेगनेंसी?  प्रेगनेंसी का सीधा संबंध महिला की मेंस्ट्रुअल साइकिल से होता है। वैसे तो ये साइकिल 28 दिनों की होती है लेकिन कुछ महिलाओं में इसकी अवधि 23 से 35 दिनों की भी हो सकती है। मेंस्ट्रुअल साइकिल पीरियड के पहले दिन से शुरू होता है और अगले पीरियड आने के एक दिन पहले खत्म हो जाता है। इस साइकिल के बीच में ही महिला ओव्यूलेट करती है और यह माहवारी के 12 से 17 दिनों बाद होता है। इस दौरान अगर महिला पुरुष के साथ संबंध बनाती है, तो उसके प्रगनेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है। दरअसल, ओव्यूलेशन के वक्त महिला की ओवरी से एक अंडा बाहर निकलता है। अगर फैलोपियन ट्यूब में ये अंडा पुरुष के स्पर्म से जाकर मिल जाता है तो इस प्रक्रिया को फर्टिलाइजेशन कहते हैं। इसके बाद ये फर्टिलाइज्ड एग