संदेश

हार्ट फेलियर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

8 रिस्क फैक्टर्स जो बढ़ा सकते हैं हार्ट फेलियर का खतरा!

चित्र
क्या आपने हार्ट फेलियर का सामना किया है? अगर हाँ, तो इस मामले में आप अकेले नहीं है। आप जैसे कई लोग इस जानलेवा स्थिति से गुजर चुके हैं और बहुत से लोग लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब यहाँ एक अहम सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर क्यों हार्ट फेलियर के मामले बढ़ रहे हैं? अगर इसका जवाब खोजने की कोशिश की जाये तो पता चलेगा कि कई बार व्यक्ति खुद की गलतियों के कारण इस स्थिति का शिकार हो जाता है। व्यक्ति का खानपान, अनियमित लाइफस्टाइल व अन्य कई ऐसे रिस्क फैक्टर्स हैं जो हार्ट फेलियर के खतरे को बढ़ा देते हैं। इन रिस्क फैक्टर्स के बारे में जानने से पहले हार्ट फेलियर को समझना जरूरी है। हार्ट फेलियर क्या होता है? हार्ट फेलियर (दिल की विफलता) की स्थिति तब पैदा होती है, जब दिल शरीर की जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन युक्त रक्त पंप नहीं कर पाता। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि दिल की धड़कन बंद हो जाती है। इसमें दिल का धड़कना तो जारी रहता है लेकिन उसकी पम्पिंग क्षमता कमजोर हो जाती है, जिसके कारण शरीर के अंगों तक सही मात्रा में रक्त नहीं पहुँच पाता और गंभीर परेशानियां उत्पन्न होती हैं। 8 रिस्क

ये 3 स्थितियां बन सकती है हार्ट फेलियर का कारण!

चित्र
  हार्ट फेलियर के मरीजों की हो सकती है सडन कार्डियक अरेस्ट से मौत। जी हाँ!! आपने बिलकुल सही पढ़ा। वर्तमान में हार्ट से जुड़ी बीमारियां एक चर्चा का विषय बनी हुई है। आये दिन हार्ट अटैक और हार्ट फेल होने से मौत की खबरे सुनने को मिल ही जाती है। चूंकि हार्ट अटैक के मामले ज्यादा देखे जा रहे हैं तो लोगों को इसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी हो सकती है। वहीं अगर बात हार्ट फेलियर की करें तो अभी भी लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसे दिल की विफलता भी कहा जाता है। तो आइये पहले जानते हैं कि यह होता क्या है।  हार्ट फेलियर क्या है, जानें? व्यक्ति का हार्ट फैल तब होता है जब हृदय शरीर के अन्य अंगों तक पर्याप्त मात्रा में ब्लड नहीं पहुंचा पाता है। हार्ट फेलियर किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन वृद्ध लोगों में यह सबसे आम है। इसे आमतौर पर ठीक नहीं किया जा सकता है। मगर इसके कारणों को समझकर इस स्थिति को पैदा होने से रोका जा सकता है।  तो आइए बात करते हैं उन स्थितियों के बारे में जो बन सकती है हार्ट फेलियर का कारण:  1. कोरोनरी हृदय रोग कुछ धमनियां है जो हृदय तक रक्त पहुँचाती है। जब इन्हीं धमनियो