संदेश

पीरियड लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है, क्या आपके मन में भी है ये सवाल?

चित्र
 क्या पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है ? क्या यह सवाल आपको भी परेशान कर रहा है? अब चिंता न करें क्योंकि यहां आपको आपके सवालों के जवाब मिलेंगे। एक महिला अपने पीरियड साइकिल के दौरान कभी भी गर्भवती हो सकती है। हालांकि इसकी संभावना बहुत कम होती है। गर्भवती होने की जो थोड़ी सी संभावना है वो इन कारकों पर निर्भर करती हैं  ( Ref ) महिला का पीरियड साइकिल कितना लंबा होता है? ओव्यूलेशन और पीरियड साइकिल के बीच समय का अंतर क्या है? पुरुष का शुक्राणु महिला के शरीर में कितने समय से है? पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है या नहीं, आमतौर पर ये ऊपर बताये गए 3 कारकों पर निर्भर करता है। कोई पीरियड के दौरान प्रेग्नेंट कैसे हो सकता है? जानें  दरअसल, अक्सर महिलाएं वजाइनल ब्लीडिंग को पीरियड के साथ रिलेट करती हैं। यह बहुत ही स्वाभाविक है। हालाँकि वजाइनल ब्‍लीडिंग ओव्यूलेशन के दौरान भी हो सकता है जब महिला के फर्टाइल होने की संभावना सबसे अधिक होती है। इस दौरान बिना किसी प्रोटेक्शन के सेक्स करने से महिला के प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ जाती है। यह कैसे संभव है आइये जानते हैं। ओव्यूलेशन पैटर्न पर ध्यान देकर यह निर्

जानें पहली बार पीरियड आने के लक्षण क्या हैं?

चित्र
  पीरियड या माहवारी आना एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है। पीरियड्स की शुरुआत होने का मतलब है कि एक लड़की का शरीर अपने आप को संभावित गर्भावस्था (प्रेगनेंसी) के लिए तैयार करना शुरू कर चुका है। वैसे तो 8 से लेकर 18 साल की उम्र तक कभी भी लड़कियों में पाीरियड की शुरुआत हो सकती है लेकिन ज्यादातर लड़कियों में 10 से 14 साल की उम्र में ही पीरियड आने के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। ( Ref ) क्या होता है पीरियड? पीरियड मेन्सट्रुअल साइकिल का हिस्सा है जिसमें कुछ समय के लिए महिला की योनि से रक्त निकलता है। ज्यादातर महिलाओं में हर 28वें दिन में इस साइकिल की शुरुआत होती है। वहीं कुछ महिलाओं में 23 से लेकर 35वें दिन तक में भी ये साइकिल शुरू हो सकता है। ( Ref ) पहली बार पीरियड आने के लक्षण क्या हैं? ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि पीरियड का संबंध प्यूबर्टी से होता है जबकि अधिकतर लड़कियों में प्यूबर्टी के 2 साल बाद पीरियड आने के लक्षण नजर आते हैं। वैसे 10 से 14 साल की उम्र में ही लड़कियों के शरीर में बदलाव आना शुरू हो जाता है। इसे ही प्यूबर्टी एज कहते हैं। सभी लड़कियां इस दौर से गुजरती हैं। इस दौरान उनके श