Balanced Diet: संतुलित आहार के लिए आवश्यक हैं ये 7 चीजें
स्वस्थ जीवन जीने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है संतुलित आहार (Balanced Diet) । स्वाद के लिए भोजन तो हर कोई करता है लेकिन स्वास्थ्य का क्या? बीमारियों से बचने के लिए सिर्फ आहार काफी नहीं है। जरूरी ये है कि आपकी थाली में सभी पोषक तत्व उचित मात्रा में मौजूद हों, तभी उसे संतुलित आहार कहा जा सकता है। इसके लिए आपके भोजन में 7 चीजों का होना बहुत जरूरी है। 1. कार्ब्स - कार्ब्स यानी कि कार्बोहाइड्रेट शरीर की कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक है। संतुलित आहार में 45 से 65% कार्बोहाइड्रेट मौजूद होना चाहिये। कार्बोहाइड्रेट से शरीर को उर्जा मिलती है और इसे सही मात्रा में लेना जरूरी है। ब्राउन राइस, केला, आलू व अन्य कई खाद्य पदार्थों से व्यक्ति को कार्बोहाइड्रेट मिल सकता है। 2. फाइबर - पाचन शक्ति को मजबूत बनाये रखने में फाइबर युक्त भोजन की भूमिका सबसे ज्यादा अहम होती है। जिन्हें कब्ज की शिकायत है उन्हें ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त भोजन का सेवन करना चाहिये जैसे - फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, दलिया आदि। संतुलित आहार के लिए ये बहुत जरूरी है। 3...