संदेश

चोट के निशान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कहीं चोट के निशान न बन जाएं आपके तनाव का कारण! रहें सावधान

चित्र
  चोट के निशान अगर नहीं गये तो क्या होगा? इन निशानों को देखकर न जानें लोग क्या कहेंगे?  अगर आप भी इन सवालों से घिरे हुए हैं तो सतर्क हो जाएं। ये सवाल आपके जीवन में तनाव का कारण बन सकते हैं। जी हाँ, सही सुना आपने। अगर समय बीत जाने के बाद भी पुराने चोट के निशान नहीं जाते हैं, तो इसका असर व्यक्ति के आत्मविश्वास पर पड़ता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति के मन में कई तरह के सवाल चलने लगते हैं और देखते ही देखते वो व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। विशेष रूप से अगर कोई निशान चेहरे पर हो तो ये सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बड़ी परेशानी का कारण बन जाता है। चोट के निशान के कारण नजर आ सकते हैं ये इमोशनल रिएक्शन! अगर चोट के निशान कई कोशिशों के बाद भी नहीं जाते, तो व्यक्ति हैरान-परेशान सा हो जाता है। ऐसे में उसमें कई तरह के इमोशनल रिएक्शन नजर आ सकते हैं, जैसे - डर असहजता गुस्सा चिंता दर्द खुद से घृणा की भावना उदासी चेहरे के चोट के निशान बन सकते हैं डिप्रेशन का मुख्य कारण! कई बार चोट के निशान का आकार मायने नहीं रखता बल्कि निशान शरीर के किस हिस्से में है, ये सबसे बड़ी समस्या बन जाती है।

ये 3 लापरवाही बन सकती है बच्चों में चोट के निशान का कारण

चित्र
खेल के दौरान बच्चों का चोट लगना बहुत आम बात है। छोटे बच्चों को अक्सर गिरने से सिर में चोट लगती है। कुछ चोट के निशान इतने गंभीर हो सकते हैं कि उन्हें आसानी से हटाया नहीं जा सकता। आपने कई बच्चों के चेहरे पर कोई न कोई निशान देखा होगा। माता-पिता के लिए अपने बच्चों को खेल के दौरान लगने वाले चोटों से बचाना संभव नहीं है। मगर कुछ लापरवाही के कारण लगने वाले चोटों से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं उन चोट के निशान के बारे में जो कुछ लापरवाही के कारण बच्चों में होने की आशंका होती है। जलने के कारण लगने वाले चोट: जलने का निशान बच्चों में अधिक मामलों में देखे जाते हैं। बच्चों को जलने से होने वाली अधिकांश चोटें गर्म तरल पदार्थों के कारण होती हैं। अक्सर देखा जाता है कि मां रसोई में खाना बना रही होती है और बच्चा मां के पीछे-पीछे रसोई में चला जाता है। ऐसे में जरा सी लापरवाही से बच्चे के जलने से चोट लगने का डर रहता है। कई बार जलने के घाव इतने गंभीर हो जाते हैं कि उस चोट के निशान बच्चे के शरीर पर जीवन भर रह सकते हैं। इसलिए माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को कोशिश करनी चाहिए कि बच्चे को रसोई से दूर र