क्या असुरक्षित सेक्स से पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है?

 

पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है

पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है या नहीं, इस बात को लेकर आप अकेले कंफ्यूजन में नहीं है। जी हाँ, आपके जैसी और भी कई महिलाएं हैं, जो इस सवाल का सही जवाब जानना चाहती हैं। तो चलिये, आज हम भी इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं। इसके लिए सबसे पहले हमें प्रेगनेंसी के पूरे प्रोसेस को समझना होगा।

कैसे होती है नॉर्मल प्रेगनेंसी? 

प्रेगनेंसी का सीधा संबंध महिला की मेंस्ट्रुअल साइकिल से होता है। वैसे तो ये साइकिल 28 दिनों की होती है लेकिन कुछ महिलाओं में इसकी अवधि 23 से 35 दिनों की भी हो सकती है। मेंस्ट्रुअल साइकिल पीरियड के पहले दिन से शुरू होता है और अगले पीरियड आने के एक दिन पहले खत्म हो जाता है। इस साइकिल के बीच में ही महिला ओव्यूलेट करती है और यह माहवारी के 12 से 17 दिनों बाद होता है। इस दौरान अगर महिला पुरुष के साथ संबंध बनाती है, तो उसके प्रगनेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है। दरअसल, ओव्यूलेशन के वक्त महिला की ओवरी से एक अंडा बाहर निकलता है। अगर फैलोपियन ट्यूब में ये अंडा पुरुष के स्पर्म से जाकर मिल जाता है तो इस प्रक्रिया को फर्टिलाइजेशन कहते हैं। इसके बाद ये फर्टिलाइज्ड एग गर्भाशय में पहुँचता है और वहाँ चिपकना शुरू कर देता है। अगर ये प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाती है तो इसे ही नार्मल प्रेगेनेंसी या सामान्य गर्भावस्था कहा जाता है।

अब सवाल ये उठता है कि क्या पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है?

कई महिलाएं ऐसा सोचती हैं कि पीरियड के दौरान अगर सेक्स कर भी लिया जाये, तो इससे प्रेगनेंसी नहीं होगी। अगर आपकी भी सोच यही है तो आप गलतफहमी में जी रही हैं। वैसे तो पीरियड में प्रेगनेंसी होने की संभावना ना के बराबर होती है लेकिन अगर एक कपल बिना किसी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करते हुए सेक्स करता है, तो पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है। वैसे तो एक महिला के गर्भधारण की सबसे ज्यादा संभावना उसके ओव्यूलेशन के दौरान होती है लेकिन असुरक्षित सेक्स करने से महिला कभी भी प्रेगनेंट हो सकती है। (Ref)

पीरियड के कितने दिनों बाद होती है प्रेगनेंसी?

पीरियड के कितने दिनों बाद प्रेगनेंसी होगी, ये महिला के ओव्यूलेशन पर ही निर्भर करता है। हर महिलाओं का मेन्सट्रुअसल साइकिल अलग-अलग होता है और उसी के अनुसार उनके ओव्यूलेशन का समय निर्धारित होता है। ज्यादातर मामलों में पीरियड के तुरंत बाद महिलाएं गर्भवती नहीं होती हैं लेकिन ये नामुमकिन भी नहीं है। एक बात विशेष रूप से ध्यान में रखें कि एक पुरुष का स्पर्म फैलोपियन ट्यबू में 7 दिनों तक रहता है। अगर महिला का मेंस्ट्रुअल साइकिल छोटा होता है और पीरियड के बाद उसका ओव्यूलेशन जल्दी शुरू हो जाता है, तो ऐसे में महिलाएं पीरियड के तुरंत बाद प्रेगनेंट हो सकती हैं। (Ref)


पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है या नहीं, इसका जवाब आपको शायद मिल गया होगा। इस विषय को लेकर हर कपल का जानकार होना जरूरी है। तभी उनके लिए प्रेगनेंसी प्लान करना और भी ज्यादा आसान हो सकेगा।
  पीरियड में प्रेगनेंसी होने का मुख्य कारण क्या है?  
   

पीरियड में प्रेगनेंसी होने की संभावना वैसे तो बहुत कम रहती है लेकिन अगर कोई कपल बिना किसी प्रोटेक्शन के इस दौरान संबंध बनाते हैं, तो महिला के गर्भधारण की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। 1

 
  पीरियड के कितने दिनों बाद महिला प्रेगनेंट हो सकती है?  
   

पीरियड के कितने दिनों बाद महिला प्रेगनेंट होगी, ये बात महिला के ओव्यूलेशन पर निर्भर करती है। हर महिलाओं का मेन्सट्रुअसल साइकिल अलग-अलग होता है और उसी के अनुसार उनके ओव्यूलेशन का समय निर्धारित होता है। इस दौरान महिला के प्रेगनेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाहती हैं नॉर्मल प्रेगनेंसी तो अपने डाइट चार्ट को बनाए संतुलित

‘अति’ हर चीज की खराब है, फिर चाहे वो ‘प्रोटीन’ ही क्यों न हो!

सांस लेने में है तकलीफ, कहीं ये नाक की हड्डी बढ़ने का संकेत तो नहीं!