पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है, क्या आपके मन में भी है ये सवाल?

पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है

 क्या पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है? क्या यह सवाल आपको भी परेशान कर रहा है? अब चिंता न करें क्योंकि यहां आपको आपके सवालों के जवाब मिलेंगे। एक महिला अपने पीरियड साइकिल के दौरान कभी भी गर्भवती हो सकती है। हालांकि इसकी संभावना बहुत कम होती है। गर्भवती होने की जो थोड़ी सी संभावना है वो इन कारकों पर निर्भर करती हैं (Ref)

  • महिला का पीरियड साइकिल कितना लंबा होता है?
  • ओव्यूलेशन और पीरियड साइकिल के बीच समय का अंतर क्या है?
  • पुरुष का शुक्राणु महिला के शरीर में कितने समय से है?
पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है या नहीं, आमतौर पर ये ऊपर बताये गए 3 कारकों पर निर्भर करता है।

कोई पीरियड के दौरान प्रेग्नेंट कैसे हो सकता है? जानें 

दरअसल, अक्सर महिलाएं वजाइनल ब्लीडिंग को पीरियड के साथ रिलेट करती हैं। यह बहुत ही स्वाभाविक है। हालाँकि वजाइनल ब्‍लीडिंग ओव्यूलेशन के दौरान भी हो सकता है जब महिला के फर्टाइल होने की संभावना सबसे अधिक होती है। इस दौरान बिना किसी प्रोटेक्शन के सेक्स करने से महिला के प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ जाती है। यह कैसे संभव है आइये जानते हैं। ओव्यूलेशन पैटर्न पर ध्यान देकर यह निर्धारित किया जा सकता है कि एक महिला के लिए फर्टिलाइज़ेशन पीरियड क्या हो सकता है। एक महिला अपने पीरियड के शुरुआती दिन से लगभग 14 से16 दिन पहले अपने ओवरी से अंडा रिलीज़ करती है। कुछ महिलाओं का पीरियड साइकिल 28 दिनों से भी कम हो सकता है। ऐसे में अगर ये महिलाएं पीरियड के पहले दिन संबंध बनाती हैं तो पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेक्स करने के बाद पुरुष का स्पर्म महिला के शरीर में करीब 7 दिनों तक जीवित रहता है (Ref) और पीरियड साइकिल छोटा होने की वजह से पीरियड्स के पहले दिन सेक्स करने से महिला के योनि में शुक्राणु मिलने की संभावना रहती है (Ref)

क्या महिलाएं पीरियड की अवधि से ठीक पहले गर्भवती हो सकती हैं?

पीरियड शुरू होने से ठीक पहले एक महिला के गर्भवती होने की संभावना बेहद कम होती है। जिन महिलाओं की पीरियड्स की अवधि 28 से 30 दिन या उससे अधिक है, उनका ओव्यूलेशन पीरियड 11वें और 21वें दिन के बीच हो सकता है। इसलिए पीरियड्स से ठीक पहले सेक्स करने से इन महिलाओं के गर्भवती होने की उम्मीद नहीं होती है। जैसा कि हम पहले चर्चा कर चुके हैं कि पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है या नहीं यह ओव्यूलेशन और पीरियड साइकिल के बीच के अंतर पर भी निर्भर करता है। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाहती हैं नॉर्मल प्रेगनेंसी तो अपने डाइट चार्ट को बनाए संतुलित

‘अति’ हर चीज की खराब है, फिर चाहे वो ‘प्रोटीन’ ही क्यों न हो!

सांस लेने में है तकलीफ, कहीं ये नाक की हड्डी बढ़ने का संकेत तो नहीं!