फाइब्रॉएड हो सकता है पेट के निचले हिस्से में दर्द के कारण में शामिल!

 

पेट के निचले हिस्से में दर्द के कारण

पेट के निचले हिस्से में दर्द कई अलग-अलग स्थितियों के कारण हो सकता है। जब हम बात करते हैं महिलाओं में पेट के निचले हिस्से में दर्द के कारण की तो इसमें फाइब्रॉएड प्रमुख हो सकता है। फाइब्रॉएड एक कैंसर रहित ट्यूमर है जो गर्भाशय की दीवारों में या उसके ऊपर विकसित होते हैं। इसके गर्भाशय में विकसित होने का कारण है- शरीर में एस्ट्रोजन व प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की मात्रा का बढ़ना। कई महिलाओं में फाइब्रॉएड के लक्षण ज्यादा नहीं दिखते हैं। जिन महिलाओं में इसके लक्षण दिखतें हैं वें निम्नलिखित चीजें अनुभव कर सकती हैं (Ref)

  • पीरियड के दौरान अत्यधिक दर्द 

  • पेट दर्द

  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द

  • बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना 

  • कब्ज़

  • सेक्स के दौरान दर्द या बेचैनी

कुछ मामलों में फाइब्रॉएड महिला के प्रजनन प्रणाली को प्रभावित कर सकता है या बांझपन का कारण भी बन सकता है। इसलिए हर महिला को फाइब्रॉएड से बचाव करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने से महिलाएं पेट के निचले हिस्से में दर्द के कारण होने वाली कई परेशानियों से राहत पा सकती हैं।

फाइब्रॉएड किसे हो सकता है (Ref)

फाइब्रॉएड की समस्या किसे हो सकती है, यह जानना बहुत जरूरी है। तभी आप समय रहते इससे बचाव करने का प्रयास कर सकती हैं। आमतौर पर यह समस्या अक्सर 30 से 50 साल की उम्र की महिलाओं में होती है। इसके अतिरिक्त यह अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त महिलाओं में भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिक वजन होने से शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ जाता है। इस प्रकार फाइब्रॉएड महिलाओं में पेट के निचले हिस्से में दर्द के कारण में शामिल हो सकता है।

अब बात आती है कि अगर किसी को फाइब्रॉएड हो जाए तो वह क्या करे? सबसे पहले तो इसके कारण होने वाले दर्द को कम करने के लिए महिलाएं कुछ घरेलू उपाय कर सकती हैं। किये जाने वाले उपायों में शामिल हैं (Ref)
  • ओवर-द-काउंटर दवाएं लेना
  • हीटिंग पैड का उपयोग करना
  • योग या स्ट्रेचिंग का अभ्यास करना
  • हल्के व्यायाम करना
  • स्वस्थ आहार लेना 
फाइब्रॉएड की समस्या को कम करने के लिए सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है- जीवनशैली में बदलाव। इसके साथ ही ऊपर बताए गए उपायों को अपनाकर पेट के निचले हिस्से में दर्द के कारण से निजात पाने की कोशिश की जा सकती है।
  फाइब्रॉएड की समस्या किसे हो सकती है?  
   

फाइब्रॉएड की समस्या आमतौर पर अक्सर 30 से 50 साल की उम्र की महिलाओं में हो सकती है। इसके अतिरिक्त यह अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त महिलाओं में भी हो सकती है।

 
  महिलाओं में फाइब्रॉएड के लक्षण क्या है?  
   

जवाब- महिलाओं में दिखने वाले फाइब्रॉएड के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं- पीरियड के दौरान अत्यधिक दर्द, पेट दर्द, बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना, कब्ज़, सेक्स के दौरान दर्द या बेचैनी, आदि।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाहती हैं नॉर्मल प्रेगनेंसी तो अपने डाइट चार्ट को बनाए संतुलित

‘अति’ हर चीज की खराब है, फिर चाहे वो ‘प्रोटीन’ ही क्यों न हो!

सांस लेने में है तकलीफ, कहीं ये नाक की हड्डी बढ़ने का संकेत तो नहीं!