पीरियड्स में सेक्स करना चाहिए या नहीं, क्या आपके मन में भी है ये सवाल?



क्या पीरियड्स में सेक्स करना सुरक्षित है? 

न जाने इस तरह के कितने सवाल अक्सर महिलाओं के मन में आते हैं। मगर इसके जवाब से अभी भी बहुत सी महिलाएं वंचित है। इस वजह से कई महिलाएं अनचाहे गर्भ को धारण कर लेती है और फिर एबॉर्शन कराने का निर्णय लेती हैं। इसलिए महिलाओं को इस प्रजनन प्रक्रिया के बारे में शिक्षित होना जरूरी है। इससे अवांछित गर्भावस्था के कारण होने वाले गर्भपात को भी कम किया जा सकता है। 

अब आइये जानते हैं कि क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है? 

वैसे तो पीरियड्स में सेक्स को सुरक्षित माना जाता है। कुछ मामलों में इस दौरान संबंध बनाने से संक्रमण होने का खतरा हो सकता है। इस संक्रमण को यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) कहा जाता है। यौन संचारित संक्रमणों में शामिल हैं:

  • क्लैमाइडिया
  • हेपेटाइटिस बी
  • हरपीज
  • एचपीवी
  • गुप्तांगी मस्से (जेनिटल वार्ट्स)
  • मोलस्कम कन्टेजियोसम
ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान योनि में जलन या खुजली की समस्या होती है। ऐसे में अगर महिलाएं सेक्स करती हैं तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि पीरियड्स में सेक्स करते समय जरूरी प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें।

पीरियड्स में सेक्स से हो सकते हैं ये फायदे

पीरियड्स के दौरान सम्बन्ध बनाने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सामान्य तौर पर, मासिक धर्म के दौरान यौन संबंध बनाने के संभावित लाभों में शामिल हैं:

  • सेक्स के दौरान गर्भाशय के संकुचन के कारण पीरियड की अवधि का छोटा होना 
  • पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द कम हो जाना 
  • तनाव का कम होना  
  • बेहतर नींद 
  • सिरदर्द से राहत
  • बेहतर फिटनेस

इस दौरान अनचाहे गर्भ से बचना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें!

आम तौर पर महिलाओं का पीरियड साइकिल 28 से 30 दिनों का होता है। अगर किसी महिला का पीरियड साइकिल 28 दिनों से कम है तो वह पीरियड्स में सेक्स करने से प्रेग्नेंट हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुरुषों का स्पर्म महिला के शरीर में लगभग 7 दिनों तक जीवित रह सकता है3। पीरियड साइकिल छोटा होने की वजह से ओव्यूलेशन के दौरान अंडाणु और शुक्राणु मिल सकते हैं। जिससे प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ सकती है। अगर इस दौरान कपल अनचाही प्रेग्नेंसी से बचना चाहते हैं तो उन्हें कुछ सावधानियां बरतकर संबंध बनाना चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है गर्भनिरोधक सुरक्षा का उपयोग करना। 

पीरियड्स में सेक्स करना चाहिए या नहीं? अब इस तरह की दुविधा हो तो महिलाएं इन सभी पहलुओं पर एक बार गौर कर लें। हर बात को अच्छी तरह समझने के बाद ही कोई फैसला लें जिसमें आप सहज महसूस करें।



Sources: 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाहती हैं नॉर्मल प्रेगनेंसी तो अपने डाइट चार्ट को बनाए संतुलित

‘अति’ हर चीज की खराब है, फिर चाहे वो ‘प्रोटीन’ ही क्यों न हो!

सांस लेने में है तकलीफ, कहीं ये नाक की हड्डी बढ़ने का संकेत तो नहीं!