5 रिस्क फैक्टर्स जो प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण को बना सकते हैं और गंभीर!

 

प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण

क्या पेशाब करने के बाद भी आपको बार-बार वॉशरूम जाने की जरूरत पड़ती है?

सावधान! हो सकता है ये सारी समस्याएं प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण हों। जी हाँ, कई बार कुछ कारणों से पुरुषों में मौजूद प्रोस्टेट ग्लैंड के टिश्यू बढ़ने लगते हैं। इसके कारण उनमें प्रोस्टेट का आकार भी बढ़ने लगता है। मेडिकल भाषा में इस समस्या को बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया (Benign Prostatic Hyperplasia) या बीपीएच के नाम से जाना जाता है। 

एक सर्वे की मानें तो 60 साल की उम्र के बाद लगभग 50% पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण नजर आते हैं। वहीं पूरे विश्व में 50 साल से कम उम्र के पुरुषों में बीपीएच की व्यापकता 20 से 60% तक हो सकती है।


प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण क्या-क्या हैं?

अगर कोई व्यक्ति बीपीएच से पीड़ित है तो उनमें जो लक्षण नजर आ सकते हैं, वो हैं -

  • रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना
  • पेशाब करने के बाद भी फिर से वॉशरूम जाने का एहसास होना
  • बार-बार पेशाब आना
  • पेशाब की धार का धीमा हो जाना
  • पेशाब कंट्रोल न कर पाना
  • पेशाब के बाद भी ड्रिपलिंग का जारी रहना
  • पेशाब करते वक्त दर्द का एहसास होना

रिस्क फैक्टर्स जो प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण को बना सकते हैं गंभीर

1. उम्र: बीपीएच को वैसे उम्र से संबंधित बीमारी कहा जाता है। कई सर्वे में ये बात कही गयी है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण और भी ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। आम तौर पर ये समस्या 50 साल की उम्र में नजर आती है लेकिन कुछ मामलों में 40 साल की उम्र के बाद भी ये समस्या पुरुषों को परेशान कर सकती है।

2. डायबिटीज: टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित पुरुषों में बीपीएच के लक्षण नजर आ सकते हैं। अगर व्यक्ति अपने शुगर को नियंत्रित नहीं रखता है तो उसमें प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण गंभीर हो सकते हैं।

3. मोटापा: आजकल मोटापा हर उम्र के व्यक्ति के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है। कुछ अध्ययनों में ये बताया गया है कि जो पुरुष मोटापे से पीड़ित हैं, उनमें प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या हो सकती है। चूंकि, मोटापे के कारण डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल व अन्य समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे में प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण भी पुरुषों को और ज्यादा परेशान कर सकते हैं। 

4. फिजिकल एक्टिविटी में कमी - वर्तमान समय में कई लोग ऐसे हैं जो फिजिकल एक्टिविटी से दूर भागते हैं। योगा, व्यायाम, मेडिटेशन तो आज की जरूरत है। इन चीजों की कमी व्यक्ति को कई बीमारियों का शिकार बना सकती है और इन्हीं बीमारियों में से एक है बीपीएच। अगर व्यक्ति एक्सरसाइज नहीं करेगा तो जाहिर सी बात है मोटापा, डायबिटीज व अन्य कई बीमारियां उसे अपनी चपेट में ले सकती हैं। इन बीमारियों के कारण व्यक्ति में प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण भी और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। 

5. अनियमित डाइट - खानपान पर ध्यान नहीं देने से भी पुरुषों में बीपीएच की समस्या बढ़ सकती है। सैचुरेटेड फैट, रेड मीट या फिर रिफाइन्ड शुगर का ज्यादा सेवन व्यक्ति में प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण को और भी गंभीर बना सकता है। 

अगर आप भी प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण से राहत पाना चाहते हैं तो ऊपर बताये रिस्क फैक्टर्स से बचने की कोशिश करें। आपकी जरा सी कोशिश आपको इस समस्या से निजात दिला सकती है। इस मामले में चिकित्सक से आवश्यक सलाह जरूर लें। 



Sources

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाहती हैं नॉर्मल प्रेगनेंसी तो अपने डाइट चार्ट को बनाए संतुलित

‘अति’ हर चीज की खराब है, फिर चाहे वो ‘प्रोटीन’ ही क्यों न हो!

सांस लेने में है तकलीफ, कहीं ये नाक की हड्डी बढ़ने का संकेत तो नहीं!