प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

 

प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण

उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि भी बढ़ सकती है। इस स्थिति को प्रोस्टेट का बढ़ना या बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (बीपीएच) के रूप में जाना जाता है। वैसे तो यह एक सामान्य स्थिति है लेकिन प्रोस्टेट बढ़ने पर व्यक्ति को पेशाब संबंधी कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। कुछ मामलों में, इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। आमतौर पर निम्नलिखित प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण में शामिल हैं-

  • पेशाब करने में कठिनाई होना 
  • पेशाब करने के लिए जोर लगाना 
  • मूत्र का प्रवाह कमजोर होना
  • बार-बार पेशाब आने का अनुभव होना 
  • पेशाब करने के लिए रात में बार-बार उठना 
  • मूत्र असंयम
इन लक्षणों से पूरी तरह छुटकारा पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मगर डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर आपको इस समस्या में राहत जरूर मिल सकती है। प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीज़ें-

1. टमाटर: प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं में टमाटर खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें लाइकोपेन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो प्रोस्टेट ग्रंथि के लिए फायदेमंद हो सकता है। लाइकोपेन प्रोस्टेट के बढ़ने की गति को धीमा करने में मदद कर सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी डाइट में टमाटर को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण में थोड़ी राहत मिल सकती है।

2. लहसुन: लहसुन को एंटी-इंफ्लेमेटरी, कैंसर-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव के लिए जाना जाता है। लहसुन और इसके डेरिवेटिव का उपयोग प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं के लक्षणों से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। इसलिए प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण दिखाई देने पर अपने भोजन में लहसुन को शामिल जरूर करें।

3. ब्रोकोली: ब्रोकोली और अन्य क्रूसिफेरस सब्ज़ियों जैसे- फूलगोभी, स्प्राउट्स और गोभी आदि में एंटीऑक्सिडेंट और सल्फोराफेन होते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह प्रोस्टेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही यह प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। इसलिए अपने डाइट में ब्रोकोली और अन्य क्रूसिफेरस सब्ज़ियों को शामिल जरूर करें। 


प्रोस्टेट की समस्याओं से बचने के लिए डाइट में कुछ चीजों से परहेज करने की भी जरूरत होती है। इन चीज़ों में शामिल हैं-
  • मीठे पेय पदार्थ
  • अत्यधिक नमक का सेवन
  • प्रोसेस्ड फूड्स 
  • अल्कोहल
  • सैचुरेटेड फैट
डाइट में ये कुछ जरुरी बदलाव करके आप न सिर्फ प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण को कंट्रोल कर सकते हैं बल्कि प्रोस्टेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी बचे रह सकते हैं।



Sources:



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाहती हैं नॉर्मल प्रेगनेंसी तो अपने डाइट चार्ट को बनाए संतुलित

‘अति’ हर चीज की खराब है, फिर चाहे वो ‘प्रोटीन’ ही क्यों न हो!

सांस लेने में है तकलीफ, कहीं ये नाक की हड्डी बढ़ने का संकेत तो नहीं!