इन 6 बातों का रखें ध्यान और पाएं स्तन कैंसर के लक्षण से राहत

 

स्तन कैंसर के लक्षण

स्तन कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आँकड़ों की मानें तो साल 2020 में दुनिया में 2.3 मिलियन महिलाएं स्तन कैंसर से पीड़ित पायी गयी थीं। वहीं 6 लाख 85 हजार महिलाओं ने इस बीमारी के कारण अपनी जान गवां दी थी1। हालांकि, ये एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज किया जा सकता है। स्तन कैंसर के लक्षण को अगर समय पर पहचान लिया जाये तो इस बीमारी का इलाज पूर्ण रूप से संभव है। महिलाएं चाहें तो खुद भी इसके लक्षणों को पहचान सकती हैं।

स्तन कैंसर के लक्षण

  • स्तन में गांठ का एहसास होना। हालांकि, इस गांठ में दर्द नहीं होता है।
  • स्तन के आकार में परिवर्तन होना।
  • निप्पल से खून या कोई तरल पदार्थ निकलना।
  • निप्पल का लाल हो जाना।
  • त्वचा का लाल होना या अन्य कोई बदलाव नजर आना।

रिस्क फैक्टर जो बढ़ा सकते हैं स्तन कैंसर का खतरा

कुछ ऐसे रिस्क फैक्टर भी हैं जिसके कारण महिलाओं में स्तन कैंसर के लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे-

  • अगर किसी महिला के परिवार में स्तन कैंसर का इतिहास रहा हो तो उनमें इस बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
  • कई बार बढ़ती उम्र के कारण भी महिलाओं में स्तन कैंसर के लक्षण नजर आ सकते हैं।
  • शराब और धूम्रपान का सेवन भी स्तन कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।
  • 30 साल की उम्र से पहले ब्रेस्ट में रेडिएशन थेरेपी करा चुकी महिलाओं में भी स्तन कैंसर के लक्षण नजर आ सकते हैं।

स्तन कैंसर से बचाव के 7 तरीके

1. लंबे समय तक स्तनपान - विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी यही मानना है कि जो महिलाएं लंबे समय तक अपने बच्चे को स्तनपान करवाती हैं, उनमें स्तन कैंसर के लक्षण नजर आने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। वहीं जो महिलाएं डिलीवरी के बाद अपने बच्चे को स्तनपान नहीं करा पातीं, उनमें भविष्य में स्तन कैंसर विकसित होने का जोखिम बना रहता है।

2. नियमित एक्सरसाइज - हर रोज एक्सरसाइज सिर्फ स्तन कैंसर के लक्षण से ही नहीं बल्कि और भी कई बीमारियों से राहत देता है। ये जरूरी है कि रोजाना महिलाएं कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें। इससे स्तन कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को भी टाला जा सकता है।

3. वजन नियंत्रिण - कई बार मोटापा भी महिलाओं में स्तन कैंसर के खतरे को बढ़ा देता है। ऐसे में वजन को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट को कंट्रोल करना आवश्यक है। महिलाएं चाहें तो डॉक्टर की सलाह पर अपना डाइट चार्ट भी तैयार कर सकती हैं।

4. शराब से करें परहेज - शराब का सेवन महिलाओं को बीमार बना सकता है। अगर आप चाहती हैं कि आपको स्तन कैंसर के लक्षण का सामना न करना पड़े तो इसके लिए शराब के सेवन से परहेज करें। 

5. धूम्रपान और तंबाकू को कहें ना - महिलाओं में धूम्रपान और तंबाकू की लत बढ़ रही है। ये चीजें स्तन कैंसर के खतरे को काफी हद तक बढ़ा सकती हैं। इसीलिए ये जरूरी है कि महिलाएं आज से ही धूम्रपान और तंबाकू को ना कहना सीखें।

6. रेडिएशन एक्सपोजर से बचें - अगर कोई महिला रेडिएशन थेरेपी से गुजरी है तो उसमें भी स्तन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी से बचना है तो रेडिएशन एक्सपोजर से भी बचना जरूरी है।


विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अगर महिलाएं ऊपर बताये गये बातों को फॉलो करें तो भी स्तन कैंसर के मामलों को सिर्फ 30% तक ही कम किया जा सकता है। इसका मतलब यही है कि महिलाओं को और भी ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है तभी स्तन कैंसर के लक्षण से राहत पाना संभव हो सकेगा। 


Sources






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाहती हैं नॉर्मल प्रेगनेंसी तो अपने डाइट चार्ट को बनाए संतुलित

‘अति’ हर चीज की खराब है, फिर चाहे वो ‘प्रोटीन’ ही क्यों न हो!

सांस लेने में है तकलीफ, कहीं ये नाक की हड्डी बढ़ने का संकेत तो नहीं!