करा रहे हैं डेंगू का उपचार, जल्दी रिकवरी के लिए खाएं ये 5 सब्जियां

 

डेंगू का उपचार

आज पूरे विश्व में डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। एडिज मच्छर के काटने से फैलने वाला ये रोग हर साल कई लोगों की जान ले लेता है। डेंगू का उपचार सही समय पर हो, इस बात का ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। वैसे तो इस बीमारी का कोई विशिष्ट उपचार उपबल्ध नहीं है। लक्षणों के आधार पर ही इसका इलाज किया जाता है। डेंगू के लक्षण हल्के और गंभीर दोनों ही हो सकते हैं


एक नजर डालें डेंगू के हल्के लक्षणों पर

  • बुखार
  • जोड़ों, मांसपेशियों एवं हड्डियों में दर्द
  • उल्टी
  • जी मिचलाना
  • रैशेज
  • आँखों में दर्द

जानें क्या हैं डेंगू के गंभीर लक्षण?

  • त्वचा पर लाल दाग
  • नाक या मसूड़ों से खून निकलना
    लगातार उल्टी होना
  • उल्टी में खून आना
    काला मल
  • बहुत ज्यादा नींद आना
    बार-बार रोना आना
  • पेट में दर्द
    बहुत ज्यादा प्यास लगना या मुँह का सूखना
  • त्वचा का पीला पड़ना या चिपचिपाहट का एहसास होना
    सांस लेने में तकलीफ

हल्के लक्षण दिखने पर घर पर भी डेंगू का उपचार संभव है। वहीं अगर ऊपर बताये गये गंभीर लक्षण मरीज में दिखे तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना बेहतर होता है।

वैसे डेंगू के उपचार में दवाईयों के साथ-साथ खानपान की भूमिका भी अहम होती है। इस बीमारी में प्लेटलेट्स कम होना, कमजोरी एवं थकावट जैसी समस्याएं ज्यादा होती हैं। इनसे निपटने के लिए खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। वैसे तो कई चीजें हैं जो डेंगू से जल्दी रिकवरी में मदद करती हैं लेकिन आज हम ऐसी 5 सब्जियों पर चर्चा करेंगे, जिसका सेवन डेंगू के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है -

1. गाजर (Carrot) - इसमें विटामिन बी मौजूद होता है जो शरीर में एंटीबॉडी तैयार करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें बीटा-कैरोटीन भी शामिल रहता है। ये दोनों ही चीजें शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाती हैं जिससे व्यक्ति को बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है।

2. चुकंदर (Beetroot) - चुकंदर में विटामिन बी, मैंगनीज, पोटैशियम एवं आयरन जैसे मिनरल्स की भरमार होती है। इससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है। ऐसे में डेंगू का उपचार करा रहे मरीज के लिए चुकंदर का सेवन लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

3. हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables) - हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है जैसे - पालक। पालक में विटामिन के, पोटैशियम एवं आयरन मौजूद रहते हैं जो शरीर को जल्दी स्वस्थ करने में मदद करते हैं।

4. टमाटर (Tomato) - टमाटर में भी पोटैशियम, विटामिन सी व अन्य आवश्यक तत्वों की भरमार होती है। इसका सेवन शरीर की ताकत को बढ़ाता है ताकि बीमारियों से व्यक्ति जल्दी स्वस्थ हो सके।

5. लहसुन (Garlic) - लहसुन में सल्फर युक्त कंपाउंड मौजूद रहते हैं। इससे व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या तेजी से बढ़ती है। लहसुन का सेवन डेंगू का उपचार करा रहे व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो सकता है।


डेंगू शरीर को बहुत ज्यादा कमजोर बना देता है। अगर इस बीमारी में प्लेटलेट्स का स्तर जरूरत से ज्यादा नीचे आ जाये तो यह व्यक्ति के लिए घातक हो सकता है। इसीलिए समय पर डेंगू का उपचार तो जरूरी है, साथ ही जरूरी है पौष्टिक भोजन। तभी डेंगू से व्यक्ति जल्दी ठीक हो सकता है।


Sources

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाहती हैं नॉर्मल प्रेगनेंसी तो अपने डाइट चार्ट को बनाए संतुलित

‘अति’ हर चीज की खराब है, फिर चाहे वो ‘प्रोटीन’ ही क्यों न हो!

सांस लेने में है तकलीफ, कहीं ये नाक की हड्डी बढ़ने का संकेत तो नहीं!