प्रोस्टेट के लक्षण से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें!

प्रोस्टेट के लक्षण

प्रोस्टेट पुरुषों में एक ग्रंथि है जो प्रजनन प्रणाली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोस्टेट का काम वीर्य बनाना है। उम्र बढ़ने के साथ अक्सर व्यक्ति को प्रोस्टेट से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। जिनमें तीन सबसे आम प्रोस्टेट समस्याएं प्रोस्टेटाइटिस, प्रोस्टेट का बढ़ना और प्रोस्टेट कैंसर हैं। इन समस्याओं की वजह से व्यक्ति में कुछ इस तरह के प्रोस्टेट के लक्षण दिख सकते हैं-
  • बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना
  • रात में बार-बार पेशाब लगना 
  • पेशाब या वीर्य में खून आना
  • पेशाब करते समय दर्द या जलन महसूस होना 
  • स्खलन के दौरान दर्द महसूस होना
  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द या अकड़न महसूस होना 
कई बार व्यक्ति इन लक्षणों को मामूली समझ कर अनदेखा कर देते हैं। मगर ये प्रोस्टेट के लक्षण ऊपर बताये गए तीन बीमारियों में से किसी एक का संकेत हो सकता है। इसलिए इन लक्षणों को इग्नोर न करें। ऐसे लक्षण दिखने पर आप डॉक्टर से सीधा संपर्क करें। इसके अलावा कुछ चीजें हैं जिन्हें नियमित डाइट में शामिल करने से भी आपको इन लक्षणों से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि क्या हैं वो 3 चीजें-

क्रूसिफेरस सब्जियां

क्रूसिफेरस सब्जियों में ब्रोकोली, फूलगोभी आदि शामिल हैं। ये सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, मिनरल्स से भरपूर होती हैं। ब्रोकोली को अक्सर प्रोस्टेटके लिए सुपर फूड के रूप में जाना जाता है। इसमें ग्लूकोराफेनिन, एक फाइटोकेमिकल होता है। यह कैंसर कोशिका के विकास को रोकने में मदद करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि क्रूसिफेरस सब्जियां खाने से प्रोस्टेट के लक्षण में राहत मिल सकती है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट यौगिक होते हैं। यह एक प्रकार का पॉलीफेनोल है जो कुछ बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट कर सकता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे व्यक्ति में प्रोस्टेट की समस्या विकसित होने की संभावना कम हो जाती है।

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन नामक एक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। यह प्रोस्टेट ग्रंथि की कोशिकाओं के लिए फायदेमंद होते हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग टमाटर का अधिक सेवन करते हैं उनमें प्रोस्टेट कैंसर के होने का जोखिम कम होता है। इसलिए टमाटर को अपनी डाइट में शामिल जरूर करें। इससे प्रोस्टेट के लक्षण में राहत मिल सकती है। 

आमतौर पर ये 3 चीजें हैं जिन्हें पुरुषों को अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे व्यक्ति में प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं को विकसित होने से रोका जा सकता है।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाहती हैं नॉर्मल प्रेगनेंसी तो अपने डाइट चार्ट को बनाए संतुलित

‘अति’ हर चीज की खराब है, फिर चाहे वो ‘प्रोटीन’ ही क्यों न हो!

सांस लेने में है तकलीफ, कहीं ये नाक की हड्डी बढ़ने का संकेत तो नहीं!