पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी होती है? (Period Ke Kitne Din Baad Pregnancy Hoti Hai)

 

period ke kitne din baad pregnancy hoti hai

शादी के बाद एक कपल के जीवन में सबसे अहम विषय होता है - बच्चा प्लान कब करना है? वैसे आजकल ज्यादातर कपल शादी के 2 से 3 साल बीत जाने के बाद ही बच्चा पैदा करने की योजना बनाते हैं। अब जब बात बेबी प्लानिंग की है तो इसको लेकर भी महिलाओं को मन में कई तरह के सवाल उठना लाजमी है। इन्हीं सवालों में से एक सवाल है - पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है (Period ke Kitne Din Baad Pregnancy Hoti Hai) या एक महिला पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंट होती है (Period ke Kitne Din Baad Pregnant Hoti Hai)? कहीं आप भी तो इस सवाल का जवाब नहीं ढूंढ़ रहीं! तो चलिये आपके इन्हीं सवालों पर चर्चा करते हैं लेकिन उससे पहले जरूरी है प्रेग्नेंसी, मेंस्ट्रुअल साइकिल और ओव्यूलेशन को समझना।

सबसे पहले जानें कैसे होती है प्रेगनेंसी?

पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है (Period ke Kitne Din Baad Pregnancy Hoti Hai), ये समझने से पहले प्रेगनेंसी कैसे होती है, इसे समझना जरूरी है। नॉर्मल प्रेगनेंसी के बारे में मुंबई से वरिष्ठ स्त्री रोग व इन्फर्टिलिटी विशेषज्ञ, पद्मश्री डॉ. इंदिरा हिंदुजा बताती हैं कि स्त्री के शरीर से हर माह केवल एक ही अंडा बाहर निकलता है। यह प्रक्रिया माहवारी आने के बाद 12 से 17 दिनों के बीच में होती है। यदि इस दौरान अंडे और शुक्राणु के मिलने का संयोग होता है, तो वे फैलोपियन ट्यूब में मिलते हैं। फिर फैलोपियन ट्यूब से यही अंडा एवं शुक्राणु गर्भाशय में आते हैं और वहां चिपकना आरंभ कर देते हैं। अगर ये प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाती है तो इसे ही नार्मल प्रेगेनेंसी या सामान्य गर्भावस्था कहा जाता है।

अपने मेंन्सट्रुअल साइकिल को समझें!

पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है (Period ke Kitne Din Baad Pregnancy Hoti Ha) या एक महिला पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंट होती है (Period ke Kitne Din Baad Pregnant Hoti Hai), इन दोनों सवालों के जवाब जानने के लिए मेन्सट्रुअल साइकिल को समझना भी जरूरी है। वैसे तो मेंस्ट्रुअल साइकिल 28 दिनों का होता है लेकिन कुछ महिलाओं में ये साइकिल 23 से 35 दिनों का भी हो सकता है। ऐसे में माहवारी आने के 12 से 17 दिनों के बीच में महिला का ओव्यूलेशन पीरियड शुरू हो जाता है और इस वक्त उसके प्रेगनेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है।

क्या पीरियड के तुरंत बाद संभव है प्रेगनेंसी?

इसका जवाब साधारण सा है। ज्यादातर मामलों में पीरियड के तुरंत बाद महिलाएं गर्भवती नहीं होती हैं लेकिन ये नामुमकिन भी नहीं है। एक बात विशेष रूप से ध्यान में रखें कि एक पुरुष का स्पर्म फैलोपियन ट्यबू में 7 दिनों तक रहता है। अगर महिला का मेंस्ट्रुअल साइकिल छोटा होता है और पीरियड के बाद उसका ओव्यूलेशन जल्दी शुरू हो जाता है तो ऐसे में महिलाएं पीरियड के तुरंत बाद प्रेगनेंट हो सकती हैं। इसीलिए अगर आप प्रेगनेंट नहीं होना चाहती तो सेक्स के दौरान हमेशा कॉन्ट्रासेप्शन का इस्तेमाल करें। (Ref)


पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है (Period ke Kitne Din Baad Pregnancy Hoti Hai), इसे समझना बहुत ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। अगर महिला अपने मेंस्ट्रुअल साइकिल और ओव्यूलेशन के पीरियड को अच्छे से समझ ले तो वो पूरी प्लानिंग के साथ गर्भधारण कर सकती है। अगर आप चाहें तो इस मामले में विस्तार से जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से भी सलाह ले सकती हैं।







  महिला का मेंसट्रुअल साइकिल कितने दिनों का होता है?  
   

वैसे तो मेंस्ट्रुअल साइकिल 28 दिनों की होती है लेकिन कुछ महिलाओं में ये साइकिल 23 से 35 दिनों की भी हो सकती है। हर महिलाओं में मेन्सट्रुअल साइकिल की अवधि अलग-अलग होती है।

 
  क्या पीरियड के तुरंत बाद महिलाएं प्रेगनेंट हो सकती हैं?  
   

पुरुष का स्पर्म महिला के फैलोपियन ट्यबू में 7 दिनों तक रहता है। ऐसे में अगर किसी महिला की मेंस्ट्रुअल साइकिल छोटी होती है और उनका ओव्यूलेशन जल्दी शुरू हो जाता है, तो वो महिला पीरियड के तुरंत बाद प्रेगनेंट हो सकती है।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाहती हैं नॉर्मल प्रेगनेंसी तो अपने डाइट चार्ट को बनाए संतुलित

‘अति’ हर चीज की खराब है, फिर चाहे वो ‘प्रोटीन’ ही क्यों न हो!

सांस लेने में है तकलीफ, कहीं ये नाक की हड्डी बढ़ने का संकेत तो नहीं!