क्या हैं पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान?

 

पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान


पीरियड में संबंध बनाना चाहिये या नहीं, इसे लेकर कई तरह के शोध किये जा चुके हैं। कुछ शोध कहते हैं कि पीरियड में संबंध बनाने के कई फायदे होते हैं, तो वहीं कुछ शोध में पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान का जिक्र किया गया है। शायद इसीलिए कई कपल पीरियड में सेक्स करने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं लेकिन यहाँ कंफ्यूजन की कोई बात नहीं है। जिस तरह हर चीज का फायदा और नुकसान दोनों होता है, ठीक इसी तरह पीरियड में संबंध बनाने के भी 2 पहलू है। एक पहलू फायदा बताता है और दूसरा नुकसान। आज हम नुकसान वाले पहलू पर चर्चा करेंगे लेकिन इससे पहले पीरियड को समझना जरूरी है।

जानें क्या होता है पीरियड?

पीरियड मेन्सट्रुअल साइकिल का हिस्सा है, जिसमें कुछ समय के लिए महिला की योनि से रक्त निकलता है। ज्यादातर महिलाओं में हर 28वें दिन में इस साइकिल की शुरुआत होती है। वहीं कुछ महिलाओं में 23 से लेकर 35वें दिन तक में भी ये साइकिल शुरू हो सकता है। पीरियड 2 से लेकर 7 दिनों तक रहता है। कुछ महिलाओं में 5 दिनों में ही पीरियड समाप्त हो जाता है। वहीं शुरुआत के 2 दिनों तक महिला को सबसे ज्यादा रक्तस्त्राव होता है।
(Ref)

पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान के बारे में जानें

पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान भी हो सकते हैं। इसीलिए इस मामले में एक कपल को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। एक नजर डालें इसके नुकसान पर -

यौन संचारित रोग फैलने का रहता है खतरा!

पीरियड के दौरान सेक्स करने से यौन संचारित रोगों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इनमें हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, एचआईवी व अन्य रोग शामिल हैं। इन रोगों के वायरस खून में ही रहते हैं और मेन्सट्रुअल ब्लड के संपर्क में आते ही ये वायरस फैलने लगते हैं। इसीलिए पीरियड में संबंध बनाने के दौरान डॉक्टर भी कॉन्डम का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। (Ref)

टैप्मोन से बढ़ सकती है परेशानी

अगर पीरियड के दौरान महिला टैम्पोन का इस्तेमाल करती हैं और संबंध बनाने से पहले इसे नहीं हटाती हैं, तो इससे पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान को भुगतना पड़ सकता है। अगर टैम्पोन को हटाया न जाये तो सेक्स के दौरान ये योनि के बहुत ज्यादा अंदर तक जा सकता है, जिसे निकलवाने के लिए फिर चिकित्सक की सहायता लेनी पड़ सकती है।

प्रेगनेंसी का भी रहता है खतरा

जो महिलाएं प्रेगनेंसी नहीं चाहती हैं उन्हें भी पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगर इस दौरान महिला पुरुष से संबंध बनाती है तो उसके प्रेगनेंट होने की संभावना बनी रहती है। वैसे ऐसा बहुत ही कम मामलों में देखा जाता है लेकिन अगर बिना किसी प्रोटेक्शन के पीरियड में सेक्स किया जाये तो इससे महिला प्रेगनेंट हो सकती है। 


ऐसा नहीं है कि आप पीरियड के दौरान अपने पार्टनर के साथ संबंध नहीं बना सकतीं। ये फैसला पूर्ण रूप आपका ही है लेकिन  पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान और फायदों, दोनों के बारे में आपके पास पूरी जानकारी होना जरूरी है। इससे आपके लिए फैसला लेना बहुत ज्यादा आसान होगा। एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि सेक्स करते वक्त कॉन्डम का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आप अपने आपको कई सारी परेशानियों से बचा सकते हैं। 







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या है सालाना लाखों की जान लेने वाला सर्वाइकल कैंसर?

जानें पहली बार पीरियड आने के लक्षण क्या हैं?

Systolic Meaning in Hindi - जानें क्या होता है सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर?