GERD (Gastroesophageal Reflux Disease) Symptoms in Hindi

खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी)। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें पेट में मौजूद एसिड खाने की नली में वापस प्रवाहित होने लगता है1। इसकी वजह से व्यक्ति में कई लक्षण (Gerd Symptoms in Hindi) नजर आते हैं, जो निम्नलिखित हैं- 


  1. सीने में जलन, जिसे अक्सर हार्टबर्न कहा जाता है। हार्टबर्न आमतौर पर खाने के बाद होता है एवं रात में या लेटने पर और ज्यादा बदतर हो सकता है1

  2. खाने का बैकवॉश या खट्टा तरल पदार्थ गले में आना1

  3. पेट के ऊपरी हिस्से या सीने में दर्द। इन लक्षणों (Gastroesophageal Reflux Disease Symptoms) के नजर आने पर व्यक्ति को अजीब तरह की बेचैनी होती है। 

  4. निगलने में परेशानी होना, जिसे डिस्फेजिया कहा जाता है1

  5. कुछ लोगों को गले में गांठ जैसा भी महसूस होता है।


अगर रात में एसिड रिफ्लक्स होता है, तो व्यक्ति को ये परेशानियां (Gerd Symptoms in Hindi) हो सकती हैं-


  1. लगातार खांसी

  2. वोकल कॉर्ड की सूजन, जिसे लेरिन्जाइटिस के रूप में जाना जाता है।


डॉक्टर को कब दिखाएं?


यदि ऐसे लक्षण नजर आएं, जो जीईआरडी की जटिलताओं या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित हो सकते हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। इन लक्षणों (Gerd Symptoms in Hindi) में शामिल हैं2-  


  • सीने में दर्द

  • भूख न लगना

  • लगातार उल्टी होना

  • निगलने में समस्या या निगलते समय दर्द होना

  • उल्टी में खून आना

  • मल में खून आना या काला मल 

  • बिना किसी कारण अचानक वजन घटना


वैसे अगर व्यक्ति अपनी जीवनशैली में आवश्यक बदलाव कर ले, तो डॉक्टर को दिखाने की नौबत नहीं आयेगी। इससे न सिर्फ जीईआरडी के लक्षणों (Gerd Symptoms in Hindi) को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी बल्कि पाचन संबंधी अन्य समस्याओं से भी छुटकारा पाना आसान होगा। इसीलिए, जीवनशैली में ये जरूरी परिवर्तन अवश्य करें-


  1. वसा युक्त भोजन न खाएं- आजकल लोगों में जंक फूड के सेवन का प्रचलन बढ़ गया है। इस तरह के खाने में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो सिर्फ पेट नहीं बल्कि पूरे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसीलिए, इस तरह के भोजन से परहेज कर ज्यादा मात्रा में घर का बना संतुलित आहार लेना चाहिये3


  1. वजन नियंत्रित रखें- बढ़ता वजन जीईआरडी के लक्षणों (Gastroesophageal Reflux Disease Symptoms) को और ज्यादा गंभीर बना सकता है। इसीलिए, वजन कंट्रोल करना बेहद आवश्यक है4


  1. शारीरिक गतिविधियां करें- वजन को नियंत्रित करने का सबसे आसान और अनिवार्य तरीका है- शारीरिक गतिविधियां। हर रोज आधा घंटा या 45 मिनट तक एक्सरसाइज करना जरूरी है, जैसे- योगा, प्राणायाम, साइकिलिंग, स्वीमिंग, ब्रिस्क वॉकिंग आदि। अपनी क्षमता और पसंद के अनुसार व्यक्ति किसी भी विकल्प का चुनाव कर सकता है3। 


  1. शराब और धूम्रपान से परहेज करें-  जीईआरडी के लक्षणों (Gerd Symptoms in Hindi) को कंट्रोल करने के लिए इन 2 नशीले पदार्थों से दूरी बनाना बेहद आवश्यक है। शराब और धूम्रपान दोनों ही पेट में एसिड की मात्रा बढ़ाते हैं, जिससे एसिड रिफ्लक्स और ज्यादा गंभीर हो सकता है।


निष्कर्ष (Conclusion)


जीईआरडी से निजात पाया जा सकता है लेकिन इसके लिए उपर बतायी गयी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। चिकित्सक भी दवाइयों के साथ-साथ सही जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हैं। जो लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं और जो इस रोग से खुद को बचाना चाहते हैं, उनके लिए सही जीवनशैली और खानपान को अपनाना जरूरी है।  


FAQ


गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज क्या है?

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) पेट से जुड़ी समस्या है, जिसमें पेट में मौजूद एसिड खाने की नली में वापस प्रवाहित होने लगता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाहती हैं नॉर्मल प्रेगनेंसी तो अपने डाइट चार्ट को बनाए संतुलित

‘अति’ हर चीज की खराब है, फिर चाहे वो ‘प्रोटीन’ ही क्यों न हो!

सांस लेने में है तकलीफ, कहीं ये नाक की हड्डी बढ़ने का संकेत तो नहीं!