प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS): इन 7 टिप्स को अपनाएं, पीरियड आने के लक्षण से राहत पाएं!

 

पीरियड आने के लक्षण

क्या पीरियड्स के 2 हफ्ते पहले आपका भी मूड स्विंग होता है? हो सकता है ये पीरियड आने के लक्षण। इसे आमतौर पर पीएमएस (प्री-मेन्स्ट्रुअल सिंड्रोम) कहा जाता है। लगभग सभी महिलाओं को पीरियड्स से पहले कुछ लक्षण महसूस होते हैं। हालांकि इसके लक्षण हर महिला में अलग-अलग दिखाई दे सकते हैं। पीएमएस एक महिला के दैनिक जीवन को शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित करता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप पीएमएस से कैसे राहत पा सकते हैं। इससे राहत पाने के उपाय जानने से पहले आइए जानते हैं कि पीएमएस में आपको कौन से लक्षण महसूस हो सकते हैं। पीरियड आने के लक्षण को आमतौर पर दो भागों में बांटा जाता है। 

1. भावनात्मक लक्षणों में शामिल हो सकते हैं

  • मूड स्विंग 
  • चिड़चिड़ापन महसूस होना 
  • भावुक महसूस करना
  • थकान महसूस होना
  • तनावग्रस्त महसूस करना
  • एक जगह ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होना 

2. शारीरिक लक्षणों में शामिल हो सकते हैं

  • सोने में परेशानी होना
  • सिरदर्द
  • पेट फूला हुआ महसूस होना
  • त्वचा या बालों में बदलाव महसूस होना 
  • ब्रेस्ट में दर्द होना 
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द महसूस होना
ये गंभीर पीएमएस के भी संकेत हो सकते हैं जिसे प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (पीएमडीडी) भी कहा जाता है। महिला को पीरियड्स के 2 सप्ताह पहले से पीरियड आने के लक्षणों का अनुभव हो सकता है। आमतौर पर इसके लक्षण अक्सर आपके पीरियड खत्म होने के साथ गायब हो जाते हैं | यदि आपको लगता है कि पीरियड खत्म होने के बाद भी आप इनमें से कुछ लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें। हर महिला को ऊपर बताये गए लक्षणों में से हर महीने अलग-अलग लक्षण महसूस हो सकते हैं। कई दशकों से हर महिला को पीरियड आने के लक्षण महसूस होते आ रहे हैं। हालांकि, इन लक्षणों से कैसे राहत पाई जाए इसकी जानकारी पहले के समय में महिलाओं को ज्यादा नहीं थी। आज के समय में आप इस तरह की समस्या से राहत पाने के लिए कई तरह के उपाय कर सकते हैं। पीरियड आने के लक्षण से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
  • नियमित रूप से व्यायाम करें। 
  • स्वस्थ और संतुलित आहार लें। 
  • दिन भर में 3 बड़े मील खाने के बजाय हर 2-3 घंटे में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाएं। 
  • 7 से 8 घंटे की नींद लें। 
  • योग या ध्यान करके तनाव कम करने का प्रयास करें। 
  • दर्द को कम करने के लिए इबुप्रोफेन या पेरासिटामोल जैसी दर्द निवारक दवाएं लें। 
  • जरुरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। 


  पीरियड आने से पहले में महिलाओं में किस तरह के लक्षण नजर आते हैं?  
   

पीरियड आने से पहले महिलाओं में दिखने वाले लक्षण को आमतौर पर दो भागों में बांटा जाता है। इनमें पहला है, भावनात्मक लक्षण, जिसमें में शामिल हो सकते हैं- मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन महसूस होना, भावुक महसूस करना, थकान महसूस होना, तनावग्रस्त महसूस करना आदि। दूसरा है, शारीरिक लक्षण, जिसमें शामिल होते हैं- सोने में परेशानी होना, सिरदर्द, पेट फूला हुआ महसूस होना, त्वचा या बालों में बदलाव महसूस होना, ब्रेस्ट में दर्द होना आदि।

 
  पीएमएस के लक्षण से राहत कैसे पाएं?  
   

कुछ सुझावों का पालन करके महिलाएं पीएमएस के लक्षणों से राहत पा सकती हैं। इसके लिए नियमित रूप से व्यायाम करें, योग या ध्यान करके तनाव कम करने का प्रयास करें, स्वस्थ और संतुलित आहार लें।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाहती हैं नॉर्मल प्रेगनेंसी तो अपने डाइट चार्ट को बनाए संतुलित

‘अति’ हर चीज की खराब है, फिर चाहे वो ‘प्रोटीन’ ही क्यों न हो!

सांस लेने में है तकलीफ, कहीं ये नाक की हड्डी बढ़ने का संकेत तो नहीं!