जानिए पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान, वरना हो सकती हैं ये 8 बीमारियां

 

पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान

पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान होंगे या फायदे, इसे लेकर लोगों के मन में कई दुविधाएं होती हैं। कई लोगों को लगता है कि अगर प्रोटेक्शन का इस्तेमाल नहीं भी किया जाये तो भी पीरियड के दौरान सेक्स करने से कोई नुकसान नहीं होगा। क्या आपका भी यही मानना है? चलिए जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है। 

अगर चिकित्सकों की मानें तो पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान हो सकते हैं। जी हाँ, इस दौरान सेक्स करने से यौन संचारित रोगों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, बिना प्रोटेक्शन के संबंध बनाने से महिला के प्रेगनेंट होने की संभावना भी बनी रहती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों होता है? तो आइये जानते हैं एक-एक करके आपके सवालों का जवाब। 

पीरियड्स में सेक्स करने से यौन संचारित रोगों का खतरा क्यों फैलता है?

पीरियड के दौरान वजाइना का पीएच बैलेंस असंतुलित होता है। इस वजह से महिला के जननांग में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही पीरियड्स के समय महिलाओं के गर्भाशय का भी मुँह ज्यादा ओपन होता है। ऐसे में अगर योनि में संक्रमण हो जाये तो वो संक्रमण गर्भाशय तक भी फैल सकता है। इसलिए डॉक्टर इस दौरान संबंध न बनाने की सलाह देते हैं। पीरियड्स में सेक्स करने से हो सकते हैं निम्नलिखित 8 यौन संचारित संक्रमण (Ref):

  • क्लैमाइडिया
  • हेपेटाइटिस बी
  • एचआईवी 
  • सिफलिस
  • हरपीज
  • एचपीवी
  • गुप्तांगी मस्से (जेनिटल वार्ट्स)
  • मोलस्कम कन्टेजियोसम
आमतौर पर ऊपर बताये गए 8 रोग पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान में शामिल हो सकते हैं। 

बिना प्रोटेक्शन के पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान में शामिल है प्रेगनेंसी

अगर पीरियड के दौरान बिना प्रोटेक्शन के संबंध बनाया जाए तो इससे महिला के गर्भवती होने की आशंका रहती है। जी हाँ, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव है? हालंकि इस दौरान ओवुलेशन पीरियड भी नहीं होता। आपकी इस उलझन को हम सुलझाने का प्रयास करेंगे। आइये जानते हैं कि ये कैसे संभव है। दरअसल, जब कपल बिना किसी प्रोटेक्शन के संबंध बनाते हैं, तो पुरुष का स्पर्म महिला के प्रजनन प्रणाली में प्रवेश कर जाता है और वह स्पर्म महिला के शरीर में लगभग 7 दिनों तक जीवित रह सकता है (Ref)। अब जैसा कि हम सब जानते हैं कि महिलाओं का पीरियड साइकिल आमतौर 28 से 30 दिनों का होता है। अगर किसी महिला का पीरियड साइकिल 28 दिनों से भी कम होता है तो उसका ओव्यूलेशन भी जल्दी शुरू हो जाता है। पीरियड साइकिल छोटा होने की वजह से ओव्यूलेशन के दौरान अंडाणु और शुक्राणु मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए अगर ये महिलाएं पीरियड के दौरान सेक्स करें तो वो प्रेग्नेंट हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको ऊपर चर्चा किये गए पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान से बचना है तो इस दौरान प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना न भूलें। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

‘अति’ हर चीज की खराब है, फिर चाहे वो ‘प्रोटीन’ ही क्यों न हो!

चाहती हैं नॉर्मल प्रेगनेंसी तो अपने डाइट चार्ट को बनाए संतुलित

हाइपरटेंशन बना सकता है आपको इन 5 बीमारियों का शिकार!