पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण - हो सकते हैं ये 3 संकेत

 

पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण

क्या केवल पीरियड मिस होना ही प्रेगनेंसी का संकेत हो सकता है? इसका जवाब है नहीं। इसलिए पीरियड मिस होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि महिला गर्भवती है (Ref)

इसके पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं। इसके कारणों में शामिल हैं- 
  • बर्थ कण्ट्रोल पिल्स लेना 
  • मधुमेह 
  • पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम)
  • ईटिंग डिसऑर्डर 
  • कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव
इसलिए महिला को पीरियड्स मिस होने पर डॉक्टर को दिखाकर यह पता लगाना चाहिए कि क्या वे गर्भवती हैं या उन्हें कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर फिर कैसे समझें कि आप गर्भवती हैं? तो हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जो पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण हो सकते हैं। इन लक्षणों को समझकर आप जान सकेंगी कि आप गर्भवती हैं या नहीं।

पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण जानें 

गर्भावस्था के लक्षण हर महिला में अलग-अलग होते हैं। गर्भधारण के एक सप्ताह के भीतर आपको गर्भावस्था के लक्षणों का अनुभव होना शुरू हो सकता है। हालांकि कुछ महिलाओं का कहना है कि उन्हें कुछ हफ्तों तक कोई लक्षण महसूस नहीं हुआ। जिन महिलाओं में इसके लक्षण दिखते हैं उसके मुताबिक पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं-

थकान महसूस होना (Ref)

 गर्भावस्था की शुरुआत में अत्यधिक थकान होना आम बात है। ऐसा प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ जाने की वजह से हो सकता है। गर्भावस्था को बनाए रखने और बच्चे के विकास के लिए प्रोजेस्टेरोन की आवश्यकता होती है लेकिन यह आपके मेटाबोलिज्म को भी धीमा कर देता है। इसलिए प्रेगनेंसी के प्रारंभिक चरण के दौरान जब भी संभव हो थोड़ी नींद लेने या आराम करने का प्रयास करें। 

ब्रेस्ट में बदलाव महसूस होना (Ref)

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसका अनुभव उन्हें कुछ हफ्तों तक हो सकता है। इसके कारण उनके ब्रेस्ट में कुछ बदलाव महसूस हो सकते हैं, जैसे स्तन की संवेदनशीलता।

फूड क्रेविंग या फूड एवरजन

गर्भावस्था के दौरान अपने पसंदीदा भोजन के प्रति अचानक लालसा होना या अरुचि पैदा होना दोनों आम हैं(Ref)। ये कुछ पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण गर्भवस्था की अवधि पूरी होने तक भी महिला को महसूस हो सकते हैं। कुछ महिलाओं को मिट्टी या कागज जैसी नॉन-फूड चीजों को खाने के प्रति भी लालसा हो सकती है (Ref) । यह आमतौर पर पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर महिला को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।


ये कुछ सामान्य पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण हो सकते हैं। जब भी महिलाओं को ऐसे कोई लक्षण महसूस हों तो डॉक्टर से सलाह लें और जरूरी टेस्ट करवाएं। इन जांचों के माध्यम से गर्भावस्था की पुष्टि की जा सकती है। 



  क्या पीरियड मिस होने का मतलब होता है कि महिला गर्भवती है?  
   

बिल्कुल नहीं, पीरियड मिस होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि महिला गर्भवती है। पीरियड मिस होने के पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर इसके कारणों में शामिल हैं- बर्थ कण्ट्रोल पिल्स लेना, मधुमेह, पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम), ईटिंग डिसऑर्डर और कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव।

 
  पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण क्या हैं?  
   

प्रेगनेंसी के लक्षण हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं। जिन महिलाओं में इसके लक्षण दिखते हैं उसके मुताबिक प्रेगनेंसी के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं- थकान महसूस होना, ब्रेस्ट में बदलाव महसूस होना, फूड क्रेविंग या फूड एवरजन आदि।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चाहती हैं नॉर्मल प्रेगनेंसी तो अपने डाइट चार्ट को बनाए संतुलित

‘अति’ हर चीज की खराब है, फिर चाहे वो ‘प्रोटीन’ ही क्यों न हो!

सांस लेने में है तकलीफ, कहीं ये नाक की हड्डी बढ़ने का संकेत तो नहीं!